Popular Posts

J.S.P. के चुनार विधानसभा प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना मैनेजर क्षेत्र में बढ़ाए जनसंपर्क।

J.S.P. के चुनार विधानसभा प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना मैनेजर क्षेत्र में बढ़ाए जनसंपर्क।

चुनार/मिर्जापुर। जन संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आर एस पटेल के निर्देशानुसार चुनार विधानसभा प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना मैनेजर ने वर्तमान में चल रहे चुनार विधानसभा में किसानों, महिलाओं, युवाओं को नौकरी, स्वास्थ्य, सड़क, छात्र-छात्राओं, एवं अन्य जन समस्याओं को देखते हुए चुनार विधानसभा में अपनी ताकत को मजबूत करते हुए गांव-गांव गली गली जाकर जनता से सीधे संपर्क करते हुए उनकी हर समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं पर उनका कहना है कि चुनार विधानसभा अंतर्गत जनता की किसी समस्या को यदि कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल विभाग, सिंचाई विभाग, जल कल नल योजना, शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा अनदेखी किया जा रहा है तो वहां पर जन संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल के निर्देशानुसार चुनार विधानसभा के प्रभारी मुन्ना मैनेजर हमेशा जनता के साथ खड़े होकर समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान विधायक कई ऐसे गांव होंगे जहां समस्याओं का अंबार होगा परंतु वहां अभी एक इस समस्या के समाधान के लिए स्वयं पहुंचे नहीं होंगे और न हीं वहां पहुंचने का प्रयास करते हैं परंतु मुन्ना मैनेजर हमेशा पीड़ित व्यक्तियों, गरीबों, किसानों एवं अन्य जनमानसों का साथ दिया है उनकी समस्या को अपनी समस्या समझकर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहता हूं। आज चुनार विधानसभा की जनता जन संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल के चहेते बन चुके हैं लोग कहते हैं आवाज उठाने वाला शेर डॉक्टर आर एस पटेल चुनार विधानसभा ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में बदलाव लाकर रहेगा।
आपको बता दे कि जन संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा निकाली जा रही है
और उस यात्रा के जरिए जनता की समस्याओं को सुनने के लिए तत्पर रहने वाले तुरंत अधिकारियों से संपर्क करने वाले डॉक्टर आर एस पटेल के साथ हजारों की संख्या में न्याय यात्रा में शामिल होकर जनमानस चल रहे हैं। इस जनसंपर्क अभियान में चुनार विधानसभा प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना मैनेजर के साथ-साथ सरदार सेना व जन संकल्प पार्टी के कई सदस्य जगह-जगह जन संपर्क करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *