Popular Posts

चुनार तहसील में जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

चुनार तहसील में जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेश एवं माननीय जिला अध्यक्ष जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी, विधानसभा 398 चुनार के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी महोदय, चुनार को एक व्यापक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। चुनार में स्थित बंद पड़े पोस्टमार्टम हाउस को तत्काल संचालित किया जाए पोस्टमार्टम की सुविधा बंद होने के कारण मृत्को के परिजनों को अन्य जनपदों अथवा दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है जिससे उन्हें अत्यधिक दुख और कष्ट का सामना करना पड़ता है साथी मानसिक और आर्थिक संबंधित कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है जनता के हितों को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस को तत्काल पुन्ह चालू कराया जाए किसानों को खाद की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने तथा जनता की आवाज़ को प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहे जगदंबा सिंह पटेल शिवपूजन यादव जिला सचिव मंत्री यादव नगर अध्यक्ष डॉ सुनील पटेल जैन कुमार कुशवाहा प्रदेश सचिव राहुल यादव अनिल यादव दिलीप गुप्ता तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे राणा प्रताप सिंह
विधानसभा अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
398 विधानसभा, चुनार (मिर्जापुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *