Popular Posts

3

मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं के प्रति भड़काऊ अफवाह फैलाने और फेसबुक पेज आज तक पोल खोल न्यूज़ द्वारा धार्मिक गुरु सैयद आदील रजा के विरुद्ध फर्जी वीडियो प्रसारित कर सामाजिक विद्वेष फैलाने के संबंध में दिया गया ज्ञापन

नरायनपुर ब्लॉक प्रमुख ने बिजली कर्मियों को दीं भद्दी गालियां

नरायनपुर ब्लॉक प्रमुख ने बिजली कर्मियों को दीं भद्दी गालियां

मिर्जापुर के नरायनपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश ने बिजली कर्मियों को फोन पर कथित तौर पर गालियां दीं और धमकी दी। यह घटना बुधवार को तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली की खंभे गिरी हुई थी जिससे बिजली बहाली के काम के दौरान हुई। शनिवार के दिन ब्लॉक प्रमुख अपने भट्ठे के लिए बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता देने का दबाव बना रहे थे। इस घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बिजली कर्मचारी रात 12 से 1 बजे तक गिरे हुए खंभों को ठीक कर रहे थे ताकि जनता को जल्द सुविधा मिल सके। उन्हें काम में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश का फोन आया।फोन पर उन्होंने कथित तौर पर बिजली कर्मियों को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं। उन्होंने अपने भट्ठे की ओर पहले बिजली लाइन चालू करने का आदेश दिया, जबकि गांव की सार्वजनिक लाइनों को बाद में ठीक करने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने कर्मियों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।इस बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे जनप्रतिनिधि के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *