मेघावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया श्री हीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज में




मेघावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया श्री हीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज में
दिनांक 29 /4/ 2026 को श्री हीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज उस्मानपुर चुनार मिर्जापुर में सत्र 2025 -26 में बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विजय शंकर सिंह थाना प्रभारी चुनार के दीप प्रज्वलन करने के उपरांत किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में रामाशंकर यादव जी आर पी एफ प्रभारी चुनार उपस्थित रहे और सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया मुख्य अतिथि के द्वारा मेधावी छात्रों मेडल और पुरस्कार दिया गया हाई स्कूल में संजना कुमारी 92.5% शिवांगी मौर्य 87.3 % अनन्या 86 %व इंटरमीडिएट में दीपा प्रजापति 85.6% रिया श्रीवास्तव 83% गरिमा श्रीवास्तव80% को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रबंधक श्री अवधेश कुमार वर्मा के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर किया गया प्रधानाचार्य सौरभ कुमार श्रीवास्तव के द्वारा विगत वर्षों के परिणाम एवं विद्यालय की विशेषताओं के बारे में बताया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी टीचर और नगर के सम्मानित व्यक्ति वहा उपस्थित रहे जिनके नाम इस प्रकार हैं अफसर अली नयन वर्मा अनामिका सिंह मोनी वर्मा दीपक सिंह अंबिका श्रीवास्तव निधि सिंह शिखा गुप्ता आयुषी सिंह आंचल मौर्य रवि चौरसिया रामआसरे अमन सोनकर श्वेता कुशवाह सुनीता शर्मा मीरा देवी आदि लोग वहां उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अनामिका द्वारा किया गया