



,
⚫ चुनार में मनी धूमधाम से अंबेडकर जयंती ⚫
————————————————–
युवा भीम समिति ऐबकपुर मुहाना (जलकल स्कूल) चुनार मिर्जापुर द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही उल्लास के साथ तीन चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में पूजन कार्य सौरभ कौशल युवा भीम समिति के अध्यक्ष व समिति के पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा संपन्न हुआ। द्वितीय चरण में भव्य कवि सम्मेलन तथा तृतीय चरण में नृत्य संगीत प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि चुनार नगर के अध्यक्ष मंसूर अहमद व विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी चुनार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
चुनार के वरिष्ठ कवि राजेश मिश्र ज्योति ने
“अंबेडकर जयंती में।
झूम कर मस्ती में।।
बाबा साहब तुमको है प्रणाम।
बाबा साहब तुमको है प्रणाम।।”
सुनाकर खूब तालियां बटोरी
राजकुमार राजन ने सुनाया
मन में अपने सुंदर एक सपना सजाओ रे।
बेटी बचाओ रे तुम बेटी पढ़ाओ रे।।
राम श्रृंगार आर्य ने सुनाया
आज साथी हैं उदास साथ बाबा के होते।
जिसने हमको जगा दिया था सोते-सोते।।
संजय उमंग ने सुनाया
हाथों में जब होगी कलम,
भाग्य स्वयं लिख जाएगा।
माखनलाल झटपट ने सुनाया
“दुनिया है धोखेबाज, पीछे से करती घात, भैया संभल कर रहना।
शीतल गौरव ने सुनाया
“दोस्तों के लिए उसके अंदर दिखाई दूंगा।
दुश्मनों के लिए बन खंजर दिखाई दूंगा।।
जय कुमार जय ने सुनाया
“मैं भी ले आइना हूं चमक छोड़ जाऊंगा।
अगर टूट भी गया तो खनक छोड़ जाऊंगा।।
रिजवान बाबू साहिल ने सुनाया
” गिरा दो नफरतों की दीवार”
अभय कुमार दिलजला ने सुनाया
“संविधान एक किताब नहीं'”
संचालन कर रहे विजय नारायण तिवारी रसिक ने सुनाया
झुकाऊं शीश चरणों में तेरे अंबेडकर बाबा।
चढ़ाऊं हार फूलों का तुझे अंबेडकर बाबा।। इस अवसर पर एडवोकेट शीतला प्रसाद यादव, राम प्रताप यादव, नसीम भाई, शिव पूजन भाई ,अख्तर अली अख्तर, संतोष यादव, मंत्री यादव, रामलाल कन्नौजिया, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीज भाई, शिवपूजन यादव,शागीर भाई, शम्भू सोनकर, अंकित पटेल, जितेन्द्र प्रजापति, साजिद भाई, रोहित विश्वकर्मा, सोमारू यादव, कालीदास, रिंकू, संतोष यादव सभासद, ब्रह्माकुमारी की बहनों साहित सम्मानित चुनार के पत्रकार गण और नगर के संभ्रांत लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
कवियों, अतिथियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया। वक्ता के रूप में मंसूर अहमद नगर पालिका अध्यक्ष चुनार, उप जिलाधिकारी चुनार, एडवोकेट शीतला प्रसाद यादव आदि ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 वीं जयंती पर उनको नमन करते हुए उनकी बातों को अपनाने पर जोर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विक्की विश्वकर्मा प्रथम बी के चैलेंजर् द्वितीय महाकाल तृतीय आए।
प्रभु दयाल द्वारा सम्मानित किया गया।