
अहरौरा के बनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अहरौरा मीरजापुर। पांच दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।
अहरौरा मीरजापुर। अहरौरा के वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशन में पाँच दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर रोवर/रेंजर्स का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के चौथे दिन हाईक का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रोवर/रेंजर्स कै द्वारा अहरौरा बाँध पर टेन्ट निर्माण, गेट टूगेदर , रंगोली,पाक कला कौशल की प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ जिसमें रोवर की तीन टोली एवं रेंजर्स के पाँच टोलीयो ने भाँग लिया।
प्रशिक्षक डी ओ सी गाइड संगीता विश्वकर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर प्रदीप कुमार मौर्य एवं सहायक रामराज पटेल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें रोवर प्रभारी प्रकाश सिंह, रेजर प्रभारी दिव्या रानी सिंह, लक्ष्मीना मौर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद सिंह, सतेन्द्र सिंह, जोगिन्दर सिंह, राघवेन्द प्रताप, विरेन्द सिंह, उदय सर उपस्थित रहे।