
महाविद्यालय में सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुति के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न*
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार, मीरजापुर में आज दिनांक 10 मार्च 2026 को वार्षिकोत्सव का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण मे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शशि कपूर, संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय (उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चंद्र प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, विंध्याचल मंडल, मीरजापुर एवं सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ. प्रदीप नारायण डोंगरे, महाविद्यालय पूर्व प्राचार्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) माधवी शुक्ला एवं मुख्य अतिथि के करकमलो द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ l तत्पश्चात महाविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शशि कपूर एवं अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘ज्ञानदीप’ का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शशि कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा की भारतीय संस्कृति के मूल्य एवं सकारात्मक सोच से व्यक्ति आत्मप्रेरित होता है l सारस्वत अतिथि डॉ. पी. एन. डोंगरे ने कहा कि ये महाविद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है, उन्होंने छात्र- छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी l महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.(डॉ.) माधवी शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिक समारोह केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने देवी गीत, वंदे मातरम् और गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण पर आधारित म्यूजिकल प्ले ने विशेष आकर्षण बटोरा, जिसमें समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में एकल नृत्य (कत्थक), रोल प्ले (महिला सशक्तिकरण), “घर मेरे परदेशिया” की प्रस्तुति, मशअप डांस, राजस्थानी लोक नृत्य, कजरी लोक नृत्य तथा होली गीत जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय टॉपर सोनम सिंह, राजर्षि मिश्रा , आरती यादव , उम्मे हबिबा, श्रुति सोनकर तथा मनीष कुमार विश्वकर्मा एवं महाविद्यालय मे सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र- छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्रा, प्रिया पटेल, प्रेम लता, स्नेहा दुबे, सौम्या केशरी, राखी सिंह , रितु सौरव को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य शुभकामनायें दिया गया । खेल छात्रा चैंपियन शिवानी यादव, छात्र चैंपियन अजय सिंह को पुरुस्कृत किया गया l साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना, मिशन शक्ति, रोवर-रेंजर्स भातखंडे/उमंग एवं विभिन्न विभागों के परिषदीय प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरुस्कृत किया गया l स्वागत भाषण डॉ. चन्दन साहू ने, वार्षिक आख्या डॉ. रजनीश ने कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप नारायण ने , धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भास्कर प्रसाद द्विवेदी ने, सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन डॉ. नलिनी सिंह के द्वारा किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक/ प्राध्यापिकाये डॉ. संकठा प्रसाद सोनकर, डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, डॉ. अरुणेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ रमेशचंद्र, डॉ. गुरु प्रसाद सिंह, डॉ. दीपक कुमार सिंह, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. अदिती सिंह, डॉ. चन्दन कुमार द्विवेदी, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. मंजुला शुक्ला, डॉ. विद्या सिंह, डॉ. अमित कुमार यादव, डॉ. शिव कुमार के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारी धर्मचंद्र, रामकेश सोनकर, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कमलेश शुक्ला, डॉ. रामानंद पुजारी, जयप्रकाश, पारसनाथ,कुर्बान अली, प्रमिला सहित समस्त छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।