भाकपा(माले)राज्य सचिव सुधाकर यादव तथा मिर्जापुर जिला सचिव जीरा भारती का पता नहीं बता पा रहा जिला प्रशासन, अधिकारियों के फोन नहीं उठ रहे:- ईश्वरी प्रसाद
माले नेताओं की बिना शर्त रिहाई के लिए 6 जनवरी को पूरे प्रदेश में किया जाएगा तीखा आंदोलन
मिर्जापुर 4 जनवरी, भाकपा(माले)बनारस इकाई की कार्यकर्ता की मृत्यु उपरांत अंत्येष्टि कार्यक्रम से लौट रहे भाकपा(माले) राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव तथा मिर्जापुर जिला सचिव कामरेड जीरा भारती को अनैतिक तरीके से बिना किसी वारंट,अदलहाट स्थित शर्मा मोड़ से बिना वर्दी तथा बिना किसी महिला पुलिस कांस्टेबल के गिरफ्तार कर लिया गया जिनका पता आज तक पुलिस नहीं बता पा रही है,अधिकारियों को फोन किए जाने पर उनका फोन नहीं उठा रहा है जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका दिख रही है उक्त आरोप भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने जारी किए गए प्रेस बयान में लगाया।
भाकपा(माले)केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाकपा(माले) राज्य कमेटी की तरफ से चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रखना चाहता था और पार्टी राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव तथा मिर्जापुर जिला सचिव कामरेड जिला भारती को गिरफ्तार करके कहां रखा गया है इसकी जानकारी लेना चाहता था किंतु जिले के आला अधिकारी अपना फोन तक नहीं उठा रहे हैं जो इनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है।
माले नेता ने जानकारी देते हुए कहा कि भाकपा(माले) राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव तथा जिला सचिव कामरेड जीरा भारती की बिना शर्त रिहाई के लिए 6 जनवरी को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा अगर जिले में चल रहे बुलडोजर कार्यवाही पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो हम तीखे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
जिले के आला अधिकारियों से मिलने आए भाकपा(माले)प्रतिनिधि मंडल में भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा के अलावा भाकपा(माले)उत्तर प्रदेश राज्य स्थाई समिति सदस्य कामरेड ओम प्रकाश सिंह,कामरेड रामप्यारे राम,कामरेड अनिल पासवान तथा कामरेड सुरेश कोल शामिल रहे।
ईश्वरी प्रसाद



