



कल 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम व पोस्ट जमुहार मिर्जापुर में हर्षोल्लास के साथ तथागत बुद्ध के प्रतिमा का अनावरण आलोक सिंह मौर्य द्रारा कराया गया। अनावरण उनकी मां उर्मिला देवी तथा दादी भगवंती देवी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिमा के दाई तरफ आठ तीली का चक्र तथा बाई तरफ चौबीस तीली का चक्र तथा दोनो तरफ अशोक लाट स्थापित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नयन वर्मा द्वारा बुद्ध वंदना त्रिषरण पंचशील से हुआ। उपस्थित सभी लोगो ने प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। वक्ताओं ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश जाला जिसमें रंगबहादुर सिंह ने कहा आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि तथागत का बुद्ध जन्म, ज्ञान, तथा महापरिनिर्वाण वैशाख पूर्णिमा को हुआ, पूरे विश्व में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाती है। आज जमुहार चुनार में ऐतिहासिक कार्य हुआ है जो आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगी इसके लिए आलोक जी बधाई के पात्र हैं। वक्तव्य समाप्त होने के बाद कविसम्मेलन हुआ, आए हुए कवियों तथा गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कविसम्मेलन में नयन कुमार वर्मा, प्रियदर्शी अशोक सिंह, अजय कुमार मौर्य, नाथ सोनांचली, डॉक्टर छोटेलाल सिंह मनमीत, जयप्रकाश जय ने बुद्ध के जीवन पर रचना सुनाई। कार्यक्रम दो चरण में हुआ प्रथम चरण का संचालन प्रियदर्शी अशोक सिंह किया, कविसम्मेलन की अध्यक्षता जय प्रकाश जय ने संचालन डॉक्टर छोटेलाल सिंह मनमीत ने किया। अंत में आयोजक आलोक सिंह मौर्य ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किए।