आगरा में दिवाली पर करीब 50 करोड़ रुपये के पटाखे बिना पक्के बिल के बिकने का अनुमान है। राज्य कर विभाग ने गोदामों पर हुई बिक्री की जांच कराने की बात कही है।
अदलहाट क्षेत्र के गयासपुर गांव में दिवाली की रात घर पर पटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। सात लोग घायल हुए, दोनों पक्षों के 10 लोगों पर केस दर्ज।