दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से मां और एक वर्षीय मासूम बेटे की मौत


दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से मां और एक वर्षीय मासूम बेटे की मौत
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पीरल्लीपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसके महज एक वर्षीय अबोध बेटे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मासूम बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रेन के लोको पायलट की सूचना पर स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर महिला अपने एक वर्षीय मासूम बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंची?
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच के
