1
1

नई दिल्ली। कपड़े धोने का सामान महंगा हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने होम केयर उत्पादों के दाम 11 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। हर पैक पर एक रुपये से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
क्विक वॉश 1 किलो: 235 से 245 रुपये
क्विक वॉश 500 ग्राम: 123 से 128 रुपये
ईजी वॉश 1 किलो: 167 से 172 रुपये
ईजी वॉश 500 ग्राम: 85 से 87 रुपये
250 ग्राम बार का पैक 3 रुपये बढ़कर 45 रुपये और 200-200 ग्राम की चार बार वाला बंडल 10 रुपये बढ़कर 155 रुपये का हो गया है।
रिन डिटर्जेंट पाउडर 1 किलो 120 से 123 रुपये और 500 ग्राम 61 से 63 रुपये का हो गया है। रिन आला 500 मिली का पैक 5 रुपये बढ़कर 95 रुपये का हो गया। व्हील डिटर्जेंट पाउडर 1 किलो 90 से 93 रुपये और 500 ग्राम 46 से 47 रुपये का हो गया है।
मोती गुलाब साबुन का 150 ग्राम का पैक 74 से बढ़कर 82 रुपये का हो गया है, यानी 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी।
HUL की सीईओ प्रिया नायर ने कहा कि कच्चे माल और कमोडिटी की ऊंची लागत बड़ी चुनौती बनी हुई है, इसलिए कीमतों में सोच-समझकर बदलाव किए जा रहे हैं। डाबर इंडिया भी लागत की भरपाई के लिए दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है।
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): Muhammed Rishad AJ / Wikimedia Commons (GODL-India)। संपादित।