Popular Posts

सीखड़ में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, जनजागरण यात्रा के 81वें पड़ाव पर दी चरित्र निर्माण की सीख

सीखड़ में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, जनजागरण यात्रा के 81वें पड़ाव पर दी चरित्र निर्माण की सीख

सीखड़ में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, जनजागरण यात्रा के 81वें पड़ाव पर दी चरित्र निर्माण की सीख

सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के सीखड़ स्थित शंकराचार्य आश्रम विद्यापीठ सीखड़ के प्रांगण में विराट सत्संग का आयोजन जय गुरुदेव आश्रम मथुरा के संत पंकज जी महाराज जी के मुखारविंद से किया गया।
पंकज जी महाराज ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में आध्यात्मिक क्रान्ति का बिगुल फूंकने वाले, जीते जी प्रभु की प्राप्ति का भेद बताने वाले युग महापुरुष परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज की जनजागरण यात्रा का 81वां पड़ाव ग्राम सीखड़ के एस.एस.एम.वी. इण्टर कालेज के प्रांगण में हुआ। यहाँ आयोजित सत्संग संदेश में सन्त पंकज जी महाराज ने कहा परमात्मा ने आप को मनुष्य शरीर इसलिये दिया है कि अबकी बार जीते जी प्रभु की प्राप्ति करने वाले किसी सन्त महात्मा की तलाश करके अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लेना। ऐसे महापुरुष जब धरा धाम पर पधारते हैं तो वह अपना परिचय देते हुये कहते हैं ‘‘हम आये वहि देश से, जहाँ तुम्हारो धाम।’’ तुमको घर पहुंचावना एक हमारो काम।।’’ जीवात्मायें सतनाम रूपी समुद्र की बूंद हैं उस समुद्र में इस बूंद को मिलाओ। यदि ऐसा न किया तो दुबारा यह मनुष्य शरीर नहीं मिलेगा। महात्म समझाते हैं परमात्मा है, वह आप को जीते जी मिलेगा, मरने के बाद नहीं। हमारे गुरु महाराज परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने आत्मा-परमात्मा के गूढ़ ज्ञान को प्राप्त करने के लिये बताया कि सबसे पहले जरूरी है कि आप मानव धर्म और मानव कर्म को अपनायें। मानव धर्म क्या है-इन्सान, इन्सान के काम आये। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें। सत्य, दया, अहिंसा, परोपकार आदि गुणों को अपने जीवन में उतारें। लेकिन ये दुनियाँ की अवाम जन मानस विषय विकारों, खराबों, कबाबों, मांस मदिरा में सुख ढूढ़ने की कोशिश कर रही है। इन चरित्र पतन जैसे रास्तों को अपना कर ये जनमानस कैसे सुखी हो सकता है। इसलिये पहले अपने चरित्र जैसे धन को इकट्ठा करें। चरित्र ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जो इंसान अपने एखलाक, ईमान को बरकरार रखता है, मां, बहन, बेटी की पहचान रखता है वही चरित्रवान है। ये दुनियाभर के लड़ाई-झगड़े पिता पुत्र में लड़ाई, आदमी औरत में लड़ाई, घर-परिवार में लड़ाई, मुल्क-मुल्क में लड़ाई, हे नर-नारियों! ये इन्सानों का काम नहीं, ये हैवानों का काम है। इसलिये सबसे पहले आप इन्सान बनो, महात्माओं के समीप आओ। वे जो भी दया का प्रसाद दें उसे लेकर अपने निज घर जाओ। जहां न फिर जन्मना है, न मरना। इसीलिये हमारे गुरु महाराज ने आम जनमानस के बीच में आवाज लगाई है कि ऐ इन्सानों! तुम अपने दीन ईमान पर वापस आ जाओ और इस मनुष्य मन्दिर में बैठकर भगवान का सच्चा भजन करो। जिससे तुम्हारी जीवात्मा नर्कों में जाने से बच जाय। सन्त महात्मा त्रिकालदर्शी होते हैं, वे सब कुछ जानते हैं, अगर हम उनके बचनों को मान लें तो बच जायेंगे, इसलिये अभी वक्त है उस मालिक से सच्ची प्रार्थना करने का, खुदा के सामने अपने गुनाहों की माफी मांगने का। महाराज जी ने अमोलक धन नामदान देकर इसकी विधि सुमिरन, ध्यान, भजन को विस्तार से समझाया।
महाराज जी ने कहा अशुद्ध खान-पान के कारण समाज में सामाजिक समरसता का प्रभाव घटता जा रहा है। जब गांव-गांव के लोग शाकाहारी, सदाचारी व नशामुक्त हो जायेंगे, गांव-गांव के लोग जब भगवान का भजन करने लगेंगे, आपस के रगड़े-झगड़े खत्म हो जायेंगे तो रामराज, सतयुग आ जायेगा। महाराज जी ने दीपावली के पावन अवसर पर सभी को शुभकामना अर्पित करते हुये उनके मंगलमय जीवन की कामना की। पुलिस प्रशासन का पुरा सहयोग रहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, दिनेश गुप्ता, चन्द्रशेखर गुप्ता, शिवमूरत यादव, ग्राम प्रधान लालपुर अजय यादव एवं सहयोगी संगत जहाजपुर, भीलवाड़ा राज. के घनश्याम शर्मा एवं सीकर (राज.) से संतरा देवी, जगन जी, बोंदूराम, रतन सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन में पूर्व प्रधान गोरइयां सच्चिदानन्द मिश्र (गोली मिश्र), मनोज चौबे, एस.एस.एम. विद्यापीठ इण्टर कालेज के उपप्रबन्धक कृपाशंकर चतुर्वेदी एवं ग्राम प्रधान सीखड़ चन्द्रबली यादव का विशेष सहयोग रहा।

यात्रा का अगला पड़ाव

कार्यक्रम के बाद सभी के कल्याण की मंगल कामना करते हुये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये जनजागरण यात्रा अपने 82वें पड़ाव ग्राम सुरसी ब्लाक सीखड़ के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

BREAKING NEWS
सीखड़ में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, जनजागरण यात्रा के 81वें पड़ाव पर दी चरित्र निर्माण की सीखचुनार थाने के नवागत थानाध्यक्ष अजय सेठ से अपना दल एस पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंटएक ही शहर का AQI कहीं 376 तो कहीं 1500 क्यों? सरकारी और प्राइवेट एयर क्वालिटी आंकड़ों का फर्क समझिएपाकिस्तान: तरबेला डैम प्रोजेक्ट में फिर हादसा, खुदाई में चट्टान धंसी; चीनी कंपनियों का काम रुकाट्रंप बोले- ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते, यह ‘नॉन-नेगोशिएबल’; कतर के पीएम से की बातसोने-चांदी का भाव 10 नवंबर: सोना सस्ता, 24 कैरेट करीब 1.44 लाख रुपये/10 ग्राम; चांदी 2 लाख के पारशेयर बाजार: सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,106 पर बंद, निफ्टी 25,000 के ऊपर; आज बलिप्रतिपदा पर छुट्टीनवंबर 2026 में भारत में आने वाले स्मार्टफोन: iQOO 16, Xiaomi 18 Pro, Tecno Spark 50s की लिस्टApple के नए OLED iPad mini, M6 iMac और MacBook Pro की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, जानें क्या है नयाVivo X500 सीरीज 25 नवंबर को भारत में हो सकती है लॉन्च, X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप कैमरा की चर्चाMotorola Signature 27 ग्लोबल लॉन्च, भारत में नवंबर में आने की उम्मीद; जानें अब तक क्या पता हैAsus Zenbook 14 (2026) भारत में लॉन्च: सेरालुमिनियम बॉडी, Snapdragon, AMD और Intel Core Ultra 9 के विकल्पसीखड़ में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, जनजागरण यात्रा के 81वें पड़ाव पर दी चरित्र निर्माण की सीखचुनार थाने के नवागत थानाध्यक्ष अजय सेठ से अपना दल एस पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंटएक ही शहर का AQI कहीं 376 तो कहीं 1500 क्यों? सरकारी और प्राइवेट एयर क्वालिटी आंकड़ों का फर्क समझिएपाकिस्तान: तरबेला डैम प्रोजेक्ट में फिर हादसा, खुदाई में चट्टान धंसी; चीनी कंपनियों का काम रुकाट्रंप बोले- ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते, यह ‘नॉन-नेगोशिएबल’; कतर के पीएम से की बातसोने-चांदी का भाव 10 नवंबर: सोना सस्ता, 24 कैरेट करीब 1.44 लाख रुपये/10 ग्राम; चांदी 2 लाख के पारशेयर बाजार: सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,106 पर बंद, निफ्टी 25,000 के ऊपर; आज बलिप्रतिपदा पर छुट्टीनवंबर 2026 में भारत में आने वाले स्मार्टफोन: iQOO 16, Xiaomi 18 Pro, Tecno Spark 50s की लिस्टApple के नए OLED iPad mini, M6 iMac और MacBook Pro की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, जानें क्या है नयाVivo X500 सीरीज 25 नवंबर को भारत में हो सकती है लॉन्च, X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप कैमरा की चर्चाMotorola Signature 27 ग्लोबल लॉन्च, भारत में नवंबर में आने की उम्मीद; जानें अब तक क्या पता हैAsus Zenbook 14 (2026) भारत में लॉन्च: सेरालुमिनियम बॉडी, Snapdragon, AMD और Intel Core Ultra 9 के विकल्प