Popular Posts

शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान भी जरूरी, सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है शस्त्र पूजन — अर्जुन मौर्य”

“शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान भी जरूरी, सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है शस्त्र पूजन — अर्जुन मौर्य”

इमिलिया चट्टी (चुनार)। विजयदशमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, जिला चुनार, काशी प्रांत के तत्वावधान में प्रखंड सतेशगढ़ के इमिलिया चट्टी बाजार स्थित माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल चुनार के जिला संयोजक अर्जुन मौर्य के नेतृत्व में किया गया l विजयदशमी के महत्व को रेखांकित करते हुए शस्त्र पूजन की परंपरा को साहस, शौर्य, आत्मरक्षा और धर्म के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया गया।

इस अवसर पर मेवालाल आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रखंड मंत्री संपूर्णानंद मौर्य, सुनील गुप्ता, अभिषेक अग्रहरी, मुकेश आर्य, सुधांशु सिंह, शुभम विश्वकर्मा, अर्पित, अंकुर मौर्य, नीतीश पटेल, सतीश, शिवम, अमन, आदर्श, अजीत, पुनिय, दिव्यांशु एवं अभिषेक सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा समाज में आपसी सद्भाव, सेवा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *