विंध्याचल मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव संजय सिंह पटेल ने दी जानकारी।

जदयू का 1 नवंबर को काशी में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ।
विंध्याचल मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव संजय सिंह पटेल ने दी जानकारी।
मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही में जदयू कार्यकर्ताओं को संजय सिंह पटेल सम्मेलन में आने का दिया न्यौता।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 1 नवंबर 2026 को वाराणसी के कोरौता बाजार स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। सम्मेलन में निशांत कुमार वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
जदयू के उत्तर प्रदेश महासचिव एवं विंध्याचल मंडल प्रभारी संजय सिंह पटेल ने मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही समेत प्रदेश के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समाचार पत्र या डिजिटल माध्यम से मिली सूचना को आमंत्रण मानकर कार्यक्रम में शामिल हों।
वाराणसी मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह पटेल ने वाराणसी मंडल के प्रत्येक जनपदों के प्रत्येक जदयू कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर रहे हैं। अवधेश पटेल के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी सभी मंडलों, जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया। सम्मेलन में पार्टी की विचारधारा, बिहार के विकास मॉडल और शराबबंदी जैसे विषयों पर चर्चा होगी। वहीं पर समस्त जनपदों के जिलाधिकारी अपने-अपने कार्यकर्ताओं तथा जनपद में निवास कर रहे जनमानसों से अपील करते हुए कहा कि समय से भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निशांत कुमार के विचारधाराओं को सुनें और कार्यक्रम सफल बनाएं।