Popular Posts

सरकार के दावे  फेल- 18 दिनों से नहीं है गांव में बिजली योगी जी के कहे बातों को अनसुना कर रहे बिजली विभाग अधिकारी

सरकार के दावे  फेल- 18 दिनों से नहीं है गांव में बिजली

मिर्ज़ापुर
नरायनपुर क्षेत्र के ग्राम सभा भोरमार माफी में पिछले 18 दिनों से बिजली नहीं है गांव अंधेरे में गुजर बसर कर रहा है। गांव 12 म‌ई से प्रचंड गर्मी में गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं कई बार शिकायत करने के बाद गांव में कई प्रयासों के बाद 22 मई को ट्रांसफार्मर लेकर आ रहे वाहन का ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था जिसकी लापरवाही के कारण वह लदे हुए ट्रांसफार्मर को लेकर पलट गया जिस कारण 2 दिन बाद 25 म‌ई को ट्रांसफार्मर लगा तो महज 5 मिनट में पुनः ट्रांसफार्मर जल गया। भयंकर नौतपा में गांव गुजर बसर कर रहा । वहीं बिजली विभाग के आवर अभियंता सुजीत पटेल केवल आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं प्राय: फोन नहीं उठाते हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया गया है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है बिजली विभाग की घोर लापरवाही और सरकार के झूठे दावे दावे साबित होते हुए दिखाई दे रहा है वही ग्राम प्रधान के पुत्र सुभाष गुप्ता ने 25 तारीख को ही बताया कि 24 घंटे में गांव में बिजली आ जाएगी लेकिन गांव में गलत भ्रामक खबर फैलाकर गांव के लोगों को गुमराह किए हुए हैं राजनैतिक रोटियां सेंकने में तथाकथित प्रधान व्यस्त है। बिजली विभाग मस्त है ,गांव की जनता त्रस्त है सरकार के सभी दावे और वादे फेल है गांव अंधेरे में जीवन व्यापन करने में मजबूर बना हुआ है वही गांव के सरजू अहमद, पिंटू अहमद, अभिषेक गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, विकास पटेल, राजेश गोंड, अंकित पटेल, अखिलेश गुप्ता, धर्मू सैनी, अशोक सैनी, प्रकाश गुप्ता, दिलीप सोनकर,विनोद सोनकर ,आजाद अहमद, जुम्मन अली, मनोज पाठक, कुंदन विश्वकर्मा ,चंदन विश्वकर्मा अजय पटेल ,रोशन सहित सैकड़ो ग्रामीणो ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *