

माँ शीतला संरक्षक पुजारी समिति
ग्राम आराजी लाईन सुल्तानपुर चुनार
थाना अध्यक्ष
चुनार, मिर्जापुर ।
विषय- जिला पंचायत मीरजापुर के अधिकारियों द्वारा शीतला धाम साइकिल स्टैंड पार्किंग ग्राम आराजी लाइन सुल्तानपुर अदलपुरा थाना चुनार जिला मीरजापुर में हो रही अवैध वसूली को रोकने एवं पार्किंग से बैरियर को हटाने हेतु।
महोदय, सविनय निवेदन है कि ग्राम आराजी लाइन सुलतानपुर पोस्ट अदलपुरा थाना चुनार जिला मिर्जापुर में शीतला माता के मंदिर पर जिला पंचायत मिर्जापुर द्वारा पार्किंग के नाम पर दर्शनार्थियों से अवैध वसूली की जा रही है तथा उनसे तय रेट से चार गुना अधिक पैसा पार्किंग के नाम पर वसूला जा रहा है तथा जिला पंचायत अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से मिलीभगत कर मंदिर जाने वाले रास्ते पर 600 मीटर दूर से ही बैरियर लगाकर दर्शनार्थियों को परेशान किया जा रहा है। वैरियर की वजह से बुजुर्ग विकलांग दर्शनार्थियों को बहुत दूर से ही पैदल जाना होता है जिससे उन्हें अत्यधिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। जबकि जिला पंचायत के टेंडर शर्त/ नियमावली में 8 नंबर कॉलम में यह दर्ज है कि ठेकेदार किसी भी दिशा में बैरियर और रस्सी का प्रयोग दर्शनार्थियों को रोकने हेतु नहीं करेगा और न ही जिला पंचायत द्वारा निर्धारित रेट से अधिक पैसे की वसूली वाहनों से की जाएगी। परंतु इन सब के बावजूद जिला पंचायत मिर्जापुर के अधिकारी कुछ स्थानीय लोगों से मिलकर बिना टेंडर के ही वैरियर लगाकर साइकिल स्टैंड पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है। इसके संबंध में स्थानीय अखबारों में भी कई बार प्रकाशित हो चुका है फिर भी जिला पंचायत मीरजापुर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि ग्राम आराजी लाइन सुल्तानपुर पोस्ट अदलपुरा थाना चुनार जिला मीरजापुर में स्थित शीतला धाम पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली को रोकते हुए दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु बैरियर को हटाने की कृपा करें। साथ ही साथ दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की कृपा करे।