
प्रबंधकीय शिक्षण समिति के पदाधिकारीयों का चुनाव हुआ सम्पन्न
प्रबंधकीय शिक्षण समिति मीरजापुर उत्तर प्रदेश की बैठक चुनार पब्लिक स्कूल चुनार मिर्जापुर में संपन्न हुई इस बैठक में पूर्व सूचना अनुसार समिति के पदाधिकारीयों का चुनाव संपन्न हुआ बैठक में सर्वसम्मति से समिति के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह जी को प्रदेश अध्यक्ष तथा भोलानाथ सिंह जी को प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया गया। समिति के जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह जिला सचिव मोहम्मद अकील राईन तथा कोषाध्यक्ष चंद्रमणि सिंह सचान को सर्व सम्मति से चुना गया।
मनीष कुमार जी को जिला मंत्री बनाया गया बैठक की अध्यक्षता भग्गल प्रसाद सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट ने किया।चुनाव अधिकारी डॉ आसिफ जहीर तथा पर्यवेक्षक डॉ जगदीश सिंह एसोसिएट प्रोफेसर हरिशचंद्र पीजी कॉलेज वाराणसी रहे।
बैठक में अमरेंद्र शर्मा, श्यामलाल यादव, चौधरी रमेश सिंह, रामराज सिंह, गुरुचरण जायसवाल, सुजीत शर्मा, प्रशांत सिंह पटेल,सुरेश कुमार, सारनाथ सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।