
अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर नारायण नेशनल चिल्ड्रेन पार्क का हुआ अवलोकन
जून महीने में होने वाले श्री मद्भागवत कथा का हुआ बिचार बिमर्स
सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के पचराॅव गांव में स्थित नारायण गृहस्थ आश्रम, नारायण नगर पचराव में चित्रकुट से श्री पंच दसनाम आवाहन अखाड़ा उज्जैन के नागा साधु जून माह 2026 के प़थम सप्ताह से होने वाले चुनार क्षेत्र के पुर्वजों के मुक्ति एवं कल्याण के लिए सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का प्रांगण का अवलोकन करने नारायण नेशनल चिल्ड्रेन पार्क पचराव में पधार कर अवलोकन करने के बाद बिचार बिमर्स किया गया।
सन्तों ने कहा कि प़ोग़ाम बढ़िया होना चाहिए पैसों की कोई चिन्ता नहीं करना।
मिटिग समाप्त होने के बाद नागा साधुओं ने बांटी और पनीर बनाकर प़साद पाया।
और नारायण नेशनल चिल्ड्रेन पार्क में त्रिशूल और झन्डा गाड़ कर भूमि सोधन किया।
साधुओं ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है आज अक्षय तृतीया है और परशुराम जयंती है। चैत्र मास है गतकलियुग 5127, बिक्रम संवत 20830, शक् सम्बत 1948 , सम्वत्सर-रौद़, अयन उत्तरायन, ऋतु बसंत, पक्ष शुक्ल, है।कथा में कोई पैसे की कमी नहीं होगी।सब अखाड़ा बहन करेगी।
हम लोग कथा शुरू होने से एक सप्ताह पहले मय हाथी घोड़ा के साथ आकर डेरा डाल देंगे। चिन्ता की कोई बात नहीं है हम लोग मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी बाबा से मिलकर मदत मांग कर लाए गे ।आप प़बन्धन का कार्य सुचारू रूप से करते रहिए।
इस अवसर पर पचराव गांव के भविष्य के प़धान उम्मीदवार सुशील तिवारी ने सभी साधुओं को अंगवस्त्रम् पहनाकर स्वागत किया।
और बिजयी होने का आशीर्वाद लिया।
आश्रम के प़बन्धक ईन्जी बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द ने सभी साधुओं का आभार प्रकट किया और कहा कि महराज जी लोग जब भी आप लोगों को मौका मिले आश्रम पर आते रहिएगा और हमें पाज़िटिव एनर्जी देते रहिए जिससे मैं अपने लक्ष्य से चुनार क्षेत्र की जनता का सेवा करता रहूं।
आश्रम पर गाय का भरपेट छाछ पिलाया गया और दिल से आशीर्वाद दिया।