
राजकीय महाविद्यालय मगरहां मे नारी शक्ति वंदन पर पोस्टर प्रतियोगिता
सीखड़ मीरजापुर ।
नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहां, चुनार ,मीरजापुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत चित्रकला कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन डॉo पल्लवी मिश्रा द्वारा किया गया ।
जिसकी थीम नारी शक्ति थी। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं रितु यादव,अंजली दुबे, अंकित सिंह, पुनीता यादव, अनंती आकांक्षा, श्रेया ने प्रतिभाग किया । साथ ही महाविद्यालय में नारी वंदन अधिनियम थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं आकांक्षा प्रजापति, मुस्कान भारती, प्रीति, रितु यादव, अंजली दुबे, आकांक्षा, त्रिशला पांडे, पुनीता यादव, तियशमा पांडे ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉo नीलम यादव, डॉo अनु सिंह, डॉo मधु तिवारी एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं उपस्थिति रहे। समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मृणालिनी सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।