

स्वयंसेवकों नें मलिन बस्ती में शैक्षिक एवं स्वास्थ्य सर्वे किया एवं पारिवारिक प्रोफाइल की जानकारी प्राप्त की
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय चुनार, मीरजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सत्र-2025-26 के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस दिनांक 12 मार्च 2026 का शुभारम्भ आदरणीय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) माधवी शुक्ला के दिशानिर्देश मे लक्ष्य गीत से किया गया l तत्पश्चात शारीरिक शिक्षा व क्रीड़ा विभाग प्रभारी डॉ. अरविन्द कुमार द्वारा योग सप्ताह सत्र के अंतर्गत द्वितीय दिन शिवरार्थिओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में मलिन बस्ती खैरुद्दीनपुर ग्राम में स्वयंसेवकों द्वारा लोगो के बीच स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता रैली निकली गई एवं सर्वेक्षण का कार्य भी पूरा किया गया l स्वास्थ्य से जुड़े समस्यायों के बारे में जानकारी देते हुए पोषण के महत्व को बताया गया और l इसी के साथ शिक्षा के महत्त्व को लेकर जागरूक किया गया l बेटिओं के परिवार, समाज,राष्ट्र के निर्माण में भूमिका पर बल देते हुए, लोगो को बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के लिए जागरूक किया गया l इस दौरान शिवरार्थिओं के द्वारा बेटियों को समर्पित सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया l इस दौरान शिवरार्थिओं को कौशल विकास को लेकर भी जागरूक किया गया l बौद्धिक सत्र में विशिष्ट वक्ता के रुप में डॉ. गुरुप्रसाद सिंह, डॉ. शिवकुमार, श्रीमती प्रभा कुमारी ने शिवरार्थिओं को स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बंधित विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किया l कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयं सेवा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने किया l धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह प्रभारी डॉ. विद्या सिंह ने किया। शिविर मे 50 शिवरार्थिओं ने प्रतिभाग किया ।इस अवसर पर मीडिया के पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे ।