बसन्तोत्सव समारोह का हुआ आयोजन
सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के आत्मा दास औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचरांव के प्रांगण में बसन्तोत्सव मिलन समारोह का आयोजन हुआ
सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
माल्यार्पण क्षेत्र के समाजसेवी चन्द्र शेखर सिंह ने किया। इसके बाद सभी आंगन्तुको ने बारी बारी से मां सरस्वती को फूल अर्पित किया।इस अवसर पर पूर्व
मण्डल अध्यक्ष भा जा पा सीखड़ प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन भाई चारा आपसी प्रेम भाव को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
समाज सेवी चन्द्रशेखर सिंह ने कहा यह पहल बहुत शोभनीय और प्रेरणादायक है। ऐसा आयोजन हमेशा बारी बारी से स्थान बदल बदल कर होना चाहिए। ऐसे मे एक बहुत बढ़िया समाज में सन्देश जाएगा। और भाई चारा में बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र सीखड़ के कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत किया।
इस अवसर पर बाबू चन्द्र शेखर सिंह,रामबालक त्रिपाठी प्रमोद पाण्डेय, शिव प्रसाद द्विवेदी, सुनील पाल , सर्वेश सिंह, संतोष सिंह, धीरज त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, जे पी तिवारी, संजय मिश्रा, चन्द्र शेखर पाण्डेय,बीरेंद्र पाण्डेय, अवधेश तिवारी, बिजय नारायण राय, राजेश जयसवाल, दीपक उपाध्याय, अभय शंकर त्रिपाठी, लाले सिंह, नीरज पाण्डेय, डा संजय सिंह पटेल, दिनेश मिश्रा,शीतलेश्वर पाठक , राजन दूबे, रतनपाण्डेय,बिचित्रानन्द ,ज्ञानधर आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मंच संचालन शिव प्रसाद द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर भब्य बांटी , चोखा,खीर , दाल चावल और पापड़ का भी आयोजन किया गया ।
